फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, तीन की मौत, केरन में घुसपैठिया ढेर

Mon, 02 Oct 2017 07:27 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुंछ जिले के केरी और दिगवार सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग हुई। जिसमें दो बच्चों समेत तीन लोगों की भी मौत हो गई जबकि 12 नागरिक भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए निकट के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर दिया गया है। वही इस गोलाबारी में सेना के एक वाहन के भी क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। सुबह सुबह हुई गोलाबारी से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इलाके में रूक रूक कर गोलाबारी अभी जारी है।
विज्ञापन
#Visuals Ceasefire violation by Pakistan in Keri and Digwar areas of Poonch district (J&K), three civilians injured. pic.twitter.com/LOPXLVoNOc — ANI (@ANI) October 2, 2017    
Trending Videos
विज्ञापन

केरन में घुसपैठ की कोशिश नाकाम

उधर, दूसरी ओर केरन सेक्टर में एक बार फिर पाक की ओर से घुसपैठ की कोशिश की गई जिसे भारतीय सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। इस दौरान एक घुसपैठिये के भी मारे जाने की ख़बर है। लेकिन इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नही हुई है। फिलहाल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। 

सूत्रों के अनुसार, आज सुबह सीमा पर गश्त कर रहे सेना की 20 आरआर के जवानों ने कुछ हथियारबंद लोगों को भारतीय इलाके में देखा। जिसके बाद भारतीय जवान सचेत हो गए और उनकी तरफ बढ़ने लगे, जवानों को अपनी ओर आता देख घुसपैठियों ने फायरिंग शुरु कर दी।

जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। जिसमें एक घुसपैठिये की मारे जाने की खबर है। वही खबर है कि सुरक्षाबलों और घुसपैठियों में मुठभेड़ अभी जारी है।
  #UPDATE Security forces foiled infiltration bid in J&K's Keran sector, one infiltrator killed. Search operation continues. — ANI (@ANI) October 2, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें