फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, पुंछ जिले में दागे तोप के गोले

Tue, 23 Oct 2018 12:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
demo pic - फोटो : ANI
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में स्थित नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान सैनिकों ने आज एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसे दौरान उन्होंने आर्टिलरी (टोप के गोले) फायर किए हैं। हालांकि इस घटना में किसी के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि भारतीय सेना और पाकिस्तानी सेना के बीच आज सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) स्तर की बातचीत होगी। इस बातचीत में सेना सुंदरबनी क्षेत्र में घुसपैठ को लेकर अपना कड़ा विरोध दर्ज करवाएगी। इसके अलावा सीमा कार्य दल (बैट) का पाकिस्तान द्वारा इस्तेमाल और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों का प्रचार करने को लेकर वार्ता होगी। वहीं गृह मंत्री राजनाथ  सिंह आज जम्मू और कश्मीर के दौरे पर हैं।

 23 आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया
मई से अब तक भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ की तमाम कोशिशों को नाकाम किया है। इसके अलावा 23 आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने भारतीय सेना को 10 सर्जिकल स्ट्राइक करने की धनमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि यदि भारत पाकिस्तान पर एक सर्जिकल स्ट्राइक करने की हिम्मत दिखाता है तो उसे बदले में 10 का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें