जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। जानकारी के अनुसार हंदवाड़ा के नौगाम सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स के जवानों की ओर से दोपहर के बारह बजे के बाद से कई बार रुक-रुक कर गोलीबारी की गई है।
पाकिस्तान की ओर से हुई कार्रवाई के बाद जवानों द्वारा कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग का भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया है।
हालांकि अब तक इस गोलीबारी मे किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं पाक की गोलीबारी के कारण सभी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षाबलों को अलर्ट रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।
#FLASH: Ceasefire violation by Pakistan in Nowgam sector of Handwara area in Kupwara in Jammu and Kashmir. More details awaited. pic.twitter.com/Cvlzp4F6Ug
— ANI (@ANI) October 24, 2017