फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने दिन में दूसरी बार भारतीय सीमा पर की भारी गोलाबारी

Tue, 04 Oct 2016 05:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
ceasefire - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन जारी है । मंगलवार सुबह नौशेरा में सीजफायर का उल्लंघन करने के बाद दोपहर में भी पाक सैनिकों की ओर से अखनूर में भी फायरिंग की गई है ।
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से अखनूर के पल्लनवाला सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स के जवानों ने भारी गोलीबारी की है जिसका भारतीय सेना की ओर से लगातार जवाब दिया जा रहा है । पाकिस्तान से हो रही ये फायरिंग अब तक जारी है ।  
  J&K: Ceasefire violation by Pakistan in Akhnoor's Pallanwala sector at 1:35 PM today. Firing still on. Indian security forces retaliating. — ANI (@ANI_news) October 4, 2016
विज्ञापन



पाकिस्तान की ओर से हो रही इस फायरिंग में अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं आई है । पाकिस्तान ने भारत की पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से दसवीं बार भारतीय सीमा पर सेना की चौकियों पर गोलीबारी की है ।

सीमा पार से हो सकती है आतंकी घुसपैठ की कोशिश

सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
भारतीय सेना को अाशंका है कि सीजफायर तोड़ने के साथ हो रही फायरिंग के पीछे पाकिस्तान की भारतीय सीमा में आतंकियों की घुसपैठ कराने की साजिश हो सकती है ।

आतंकियों की घुसपैठ की इस आशंका के कारण भारतीय सेना के जवान सभी सीमांत इलाकों में खासी चौकसी बरत रहे हैं । सीमा से सटे सभी इलाकों में सेना की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात की गई हैं साथ ही सीमा से सटे 10 किमी के इलाके को खाली करा लिया गया है । 

पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में कल स्थानीय नागरिकों को भी निशाना बनाया गया था । पुंछ सेक्टर में पाक की फायरिंग में कल एक स्थानीय महिला समेत 3 लोग घायल हुए थे । 
विज्ञापन

सुबह नौशेरा में पाक ने दागे थे मोर्टार

मोर्चा संभाल जवान - फोटो : File Photo
पीओके में भारतीय सेना की ओर से हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से बौखलाया पाकिस्तान लगातार अपनी नापाक साजिशों से बाज नहीं आ रहा है ।आज सुबह नौशेरा सेक्टर में भी पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की गई थी ।

पाकिस्तान की ओर से हुई इस फायरिंग का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया । पाकिस्तान की ओर से सीमा पर मोर्टार भी दागे गए थे । हालांकि अब तक इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है । 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें