BSF के जवानों की जवाबी कार्रवाई
- फोटो : File Photo
पाकिस्तान ने एक बार फिर से नापाक हरकत करते हुए सीजफायर का उल्लंघन किया है। जानकारी के मुताबिक सांबा सेक्टर में पाक रेंजर्स ने अचानक बीएसएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें बीएसएफ का एक जवान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शहीद जवान की पहचान कांस्टेबल तपन मंडल के रूप में हुई है जो कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सतुई गांव का निवासी थे। बताया जा रहा है कि बीएसएफ का गश्ती दल इंटरनेशनल बॉर्डर पर गश्त कर रहा थी इसी बीच पाक की ओर से जवानों को निशाना बना कर गोलाबारी शुरू कर दी गई जिसमें एक जवान शहीद हो गया। हालांकि भारतीय जवानों ने भी पाक की फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया है। गौरतबल है कि पाक की ओर से लगातार सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है।
J&K: One BSF jawan injured in unprovoked firing by Pakistani rangers in Samba sector
— ANI (@ANI) November 2, 2017