फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पाकिस्तान ने बरसाए गोले, दो मकान क्षतिग्रस्त, नागरिक घायल

Wed, 15 Apr 2020 09:37 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
दो मकान क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान ने बुधवार को लगातार तीसरे दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए कश्मीर के राजौरी सेक्टर में गोलीबारी की। राजौरी के मंजाकोट सेक्टर में दो नागरिक घायल हो गए और दो मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। 

विज्ञापन


मंजाकोट के एसएचओ मंजूर अली ने बताया कि दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को भी संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गुलपुर सेक्टर में करीब चार घंटे गोलाबारी की थी। 

इस दौरान पाकिस्तान ने सेना की अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टार और यूनिवर्सल मशीनगन से गोलाबारी की थी। मंगलवार सुबह 10 बजे शुरू हुई गोलबारी दोपहर दो बजे तक चली थी। 
विज्ञापन


दूसरी ओर रात लगभग 9:30 बजे मेंढर सेक्टर के मनकोट व बालाकोट में भी पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी शुरू कर दी थी। गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार देर शाम से मंगलवार तड़के तक भी पाकिस्तानी सेना ने इसी क्षेत्र में गोलाबारी की थी। 

पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत का सेना की तरफ से भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया था। इसमें नियंत्रण रेखा से सटे गांव खड़ी, करमाड़ा, पोलस और बटवड़ी सहित कई गांव प्रभावित हुए थे।

मंगलवार दोपहर करीब 10 बजे अचानक पाकिस्तानी सेना की 41 बलोच रेजीमेंट ने जिले के गुलपुर सेक्टर में अपनी अग्रिम चौकियों बकरी, बकरी वन, बकरी टू, बकरी मेन, एलपी, एलपी वन और एलपी राइट से गोलाबारी की। उन्होंने सैन्य चौकियों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों को भी निशाना बनाया। 

Trending Videos
विज्ञापन

पाकिस्तान ने राजौरी में भी की गोलाबारी

पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार रात फिर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोले बरसाए। रात करीब 9:30 बजे पाकिस्तानी सेना ने पहले पुंछ के बालाकोट और फिर तरकुंडी इलाके में गोलाबारी शुरू कर दी। 

पाकिस्तानी सेना ने पहले छोटे हथियार से गोलीबारी की बाद में मोर्टार दागने शुरू कर दिए। पाकिस्तानी सेना ने मंजाकोट तहसील के तरकुंडी, पंजगराई आदि क्षेत्रों में रिहायशी इलाकों व सेना  की अग्रिम पोस्टों को निशाना बनाया। वहीं सेना ने भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें