फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः बौखलाये पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, पुंछ में जवान शहीद

Sun, 01 Sep 2019 10:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के दौरे के एक ही दिन बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए अग्रिम चौकियों व रिहायशी इलाकों में मोर्टार व छोटे हथियारों से गोलाबारी की। इसमें एक जवान शहीद हो गया। सेना ने फायरिंग का माकूल जवाब दिया है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है। वह घाटी में सामान्य हो रहे हालात को हजम नहीं कर पा रहा। वह घाटी के अमन-चैन को खराब करना चाहता है। इसके लिए आए दिन वह संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकवादियों को घुसपैठ कराने की कोशिश कर रहा है।

इससे पहले बुधवार को पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में लगभग सवा दो घंटे तक भारी गोलाबारी की। छोटे-बड़े हथियारों का प्रयोग करते हुए रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया हालांकि सेना की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिए जाने के बाद पाकिस्तान की ओर से फायरिंग बंद कर दी गई।
विज्ञापन


बताया जाता है कि बुधवार सुबह पौने आठ बजे के करीब सीमा पार से नौशेरा सेक्टर के पुखरणी, वंड मोडा, अनवस भंडार में छोट-बड़े हथियारों से बिना कारण भारी गोलाबारी शुरू कर दी गई। गोलाबारी दस बजे तक जारी रही। सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। 

वहीं, मंगलवार देर शाम पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर के करमाड़ा और मंडी तहसील के सावजियां सेक्टर में पाकिस्तान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया था। यहां शाम साढ़े छह बजे से आठ बजे तक पाकिस्तान ने गोलाबारी की थी। कश्मीर घाटी के उड़ी सेक्टर में मंगलवार को घुसपैठ कराने के लिए सीमा पार से फायरिंग की गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें