फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पाक ने पुंछ में फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, गोलीबारी में एक लड़की घायल

Tue, 31 Oct 2017 05:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
पाक ने एक बार फिर से नापाक हरकत करते हुए पुंछ जिले के करमारा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है। मंगलवार दोपहर पाकिस्तान ने पुंछ के करमारा सेक्टर में हल्के हथियार से गोलीबारी की। इस गोलीबारी में एक 17 साल की लड़की के भी घायल होने की खबर है।
विज्ञापन

घायल लड़की की पहचान करमारा की निवासी गुलनाज अख्तर के रूप में हुई है। घायल लड़की को इलाज के लिए पुंछ जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां लड़की की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। हालांकि पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
पाक की ओर से गोलीबारी होने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। आपको बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तानी सेना ने इस इलाके में सीजफायर का उल्लंघन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

J&K: Girl injured in ceasefire violation by Pakistan in #Poonch sector pic.twitter.com/7UjDm40Uw5— ANI (@ANI) October 31, 2017

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें