पाकिस्तान ने होली के दिन सीज फायर का उल्लंघन किया और भारी गोलाबारी की। अग्रिम चौकियों और रिहायशी क्षेत्रों में भी पाक रेंजरों ने गोलाबारी की। पाक मोर्टार शैल क्रास एलअेसी ट्रेड़ सेंटर के प्रशासनिक भवन भी गिरा और उसके शीशे टूट गए।
दोपहर पौने बारह बजे के करीब चक्का द बाग और करमाडा क्षेत्र में अचानक सीमा पार से गोलाबारी शुरू हुई। सीमा पर भारतीय सेना की 15 मराठालाई ने पाक गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और जवाबी कार्रवाई की।
दोनों तरफ से करीब चार घंटों तक गोलाबारी होती रही। इस दौरान पाक सेना द्वारा दागा गया एक मोर्टार शैल चक्का द बाग स्थित क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर पर भी गिरा। ट्रेड सेंटर के प्रशासनिक भवन के शीशे टूट गए। ट्रेड सेंटर की सुरक्षा में तैनात जम्मू कश्मीर आमर्ड पुलिस के जवान बाल बाल बच गए। पाक गोले रिहायशी क्षेत्र में भी गिरे। करमाडा गांव के पास गिरे। कुछ घरों को भी नुकसान हुए। लगातार गोलाबारी से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
ग्रामीण मोहम्मद बशीर और मुश्ताक अहमद का कहना है कि 12 बजे अचानक पहले पाक सेना की तरफ से गोलाबारी शुरू की गई है। जिसके बाद भारतीय सेना भी जवाबी कारवाही कर रही। शाम चार बजे गोलाबारी धमी और लोगों ने राहत की सांस ली। गौरतलब है, इसी क्षेत्र में तीन दिन पहले पाक सेना द्वारा की गई गोलीबारी में भारतीय सेना की 15 मराठालाई का एक जवान दीपक गोडजे नाथन शहीद हो गया था।