फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पाक ने पुंछ के बालाकोट सेक्टर में फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, 3 नागरिक घायल

Sat, 14 Oct 2017 08:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
सीजफायर में घायल नागरिक - फोटो : ANI
विज्ञापन
आज शाम पुंछ जिले के मेढ़र तहसील के बालाकोट सेक्टर में एक बार फिर पाकिस्तान ने फिर सीजरफायर का उल्लंघन किया है। पाक ने सेना की आग्रिम चौकियों के साथ साथ सीमा से सटे रिहायशी इलाकों को भी निशाना बना कर भारी गोलाबारी की है।
विज्ञापन


इस गोलाबारी में तीन स्थानीय नागरिकों के घायल होने की खबर है। घायलों की पहचान तहिरा नसीब, तरीक नसीब, रफिया नसीब के तौर पर हुई है। घायलों में तहिरा की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि आज सुबह भी पाकिस्तान ने पुंछ के करमारा सेक्टर में भारी गोलीबारी की थी। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। सुबह से रुक रुक कर हो रही गोलाबारी से इलाके में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

  Ceasefire violation by Pakistan in Balakote sector of Poonch in Jammu and Kashmir; three children injured. pic.twitter.com/ueFifgq8YZ — ANI (@ANI) October 14, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें