पाक ने बुधवार सुबह एक बार फिर से नापाक हरकत करते हुए सीमा से सटे इलाकों को निशाना बना करा भारी गोलाबारी की है। बताया जा रहा है कि सुबह से ही पाक की ओर से पुंछ के बालाकोट और मेंढर व राजौरी के मांजाकोट सेक्टर में पाक ने गोलीबारी के साथ साथ मोटार्र भी दागे गए।
पाक की ओर से की गई इस फायरिंग में पुंछ में चार लोग घायल हो गए है जबकि दो कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पुंछ के बालाकोट में सीजफायर उल्लंघन में घायल होने वाले श्रामिकों में बिशु कुमार, पप्पू, हुरमा इत्यादि है। सीजफायर में घायल होने वाले दो मजदूर मध्य प्रदेश के निवासी बताए जा रहे है।
वही राजौरी के मांजाकोट में पाक गोलीबारी का तीन लोग निशान बने, जिसमें एक दो साल की छोटी बच्ची भी शामिल है। पाक की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। जानकारी के मुताबिक दोनों ओर से रूक रूक कर गोलीबारी अभी जारी है।
गौरतलब है कि दिवाली के मौके पर पाक अक्सर ऐसी नापाक हरकत करता है। गांव वालों के मुताबिक दिवाली की तैयारियों में पाक की फायरिंग ने रूकावट पैदा कर दी है। लगातार है रही गोलीबारी से इलाके में भय का माहौल बना हुआ है।
राजौरी से अपडेट
राजौरी के मांजाकोट में सीमा पर हुई गोलीबारी में तीन स्थानीय नागरिकों के घायल होने की जानकारी मिली है। घायलों की पहचान लियाकत हुसैन (24) पुत्र मुनीर हुसैन व उसकी बेटी इनशा (2) और मोहम्मद जाफर (50) पुत्र मोहम्मद हुसैन के रूप में हुई है। घायल हुए तीनों लोगों को इजाल के लिए सेना की डिस्पेंसरी में भेजा गया है।
पुंछ से अपडेट
इधर पुंछ के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी के कारण पी / एस मेंदर एक अयाज अहमद (27) पुत्र शदाम खान भी घायल हुए हैं। इन्हें पीएचसी धारकून में ले जाया गया है। साथ ही तीन स्थानीय नागरिक भी घायल बताए जा रहे हैं। इनकी पहचान उधमपुर के वासु राम(25) पुत्र शंभू, मध्य प्रदेश की उर्मिला देवी (28) पत्नी पप्पू राम व कुसुम (30) पत्नी राकेश कुमार के रूप में हुई है। इसके अलावा 03 निजी वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।