भारत-पाक सीमा पर घुसपैठियों को भेज कर सुरक्षा बलों की तैनाती की टोह लेने की पाकिस्तानी सेना कोशिश कर रही है। सीजफायर समझौता के बाद इसी कड़ी में घुसपैठिए को भेजा गया हो सकता है। हालांकि, जांच चल रही है। सूत्रों की मानें तो पाक रेजरों की मदद से सीमा पर सुरंग निकालने के लिए भी पाक सेना प्रयास करने मे जुटी है ताकि घुसपैठियों को सुरंग के रास्ते घुसपैठ करवाई जा सके। पाकिस्तान समझौते के बाद पाकिस्तान ने ड्रोन भेजा था जिसे पंजाब के बमियाल सीमा पर मार गिराया गया था। कठुआ के सीमावर्ती गांव और जम्मू के भलवाल इलाके में पाक एयरलाइन लिखा गुब्बारा मिलने से सनसनी फैल गई है।
पिछले पांच माह में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा जिले में तीन घुसपैठियों को ढेर किया गया है। गत वर्ष नवंबर में बैनगलाड सीमा की चक फकीरा पोस्ट के सामने और इस साल फरवरी माह में घुसपैठिए को मार गिराया था। दोनों के शव पाक रेंजरों को सौंप दिए गए थे। मंगलवार की शाम रामगढ़ सेक्टर में तीसरा घुसपैठिया ढेर किया गया।