फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम नहीं रही पाक की बौखलाहट, बालाकोट के बाद गुलपुर और किरनी सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Thu, 10 Oct 2019 03:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
loc - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह बौखलाया हुआ है और आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकियों की घुसपैठ कराने की फिराक में है। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार दोपहर पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को संघर्षविराम का उल्लंघन करने के साथ ही करीब साढ़े तीन बजे गुलपुर और किरनी सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान मोर्टार शेलिंग व फायरिंग की। भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

विज्ञापन

इससे पहले पाकिस्तान ने एलओसी और आईबी पर रविवार को भी सीजफायर का उल्लंघन किया था। पुंछ जिले के दिगवार, करमाड़ा और राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। सेना ने करारा जवाब दिया था।

वहीं, कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मनियारी और सतपाल चौकियों पर गोलीबारी की गई। यहां पाकिस्तान ने शाम सात से रात साढ़े नौ बजे तक गोलाबारी की। बीएसएफ की मनियारी और सतपाल चौकियों के बीच बांध का निर्माण किया जा रहा है, जिससे बौखलाए पाकिस्तानी रेंजर फायरिंग कर रहे हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें