फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने एलओसी पर फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद

Tue, 19 Mar 2019 12:19 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
ceasefire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने सोमवार की रात एलओसी पर पलांवाला सेक्टर के छननी दिवानु क्षेत्र के गांव बदोवाल को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की। इसमें सेना का एक जवान घायल हो गया। उसकी पहचान सिपाही मोहन राय के रूप में हुई है। जवान का इलाज सेना के नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन


सोमवार की रात पाकिस्तानी सेना की तरफ से दागे गए करीब 15 गोले गांव बदोवाल के इर्दगिर्द गिरे तथा तीन गोले गांव बदोवाल के अंदर गिरे, जिसमें दो गोले फट गए और एक ब्लाइंड हो गया। इसमें एक गोला पंचायत घर में गिरा तथा दो गोले मगीं देवी के घर में गिरे, जिसमें एक गोला फट गया तथा दूसरा गोला ब्लाइंड हो गया। गोलाबारी में जानमाल का नुकसान तो कुछ नहीं हुआ, लेकिन सतपाल पुत्र दमु राम निवासी बदोवाल के यहां एक बछड़े की मौत हो गई, और एक भैंस घायल हो गई। पाकिस्तानी गोलाबारी में अन्य कई किसानों के मवेशी भी घायल हो गए हैं। घरों की चार दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। 

स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने सोमवार की रात बेहद दहशत में गुजारी। रात दस बजे के करीब शुरू हुई गोलाबारी सुबह लगभग साढ़े तीन बजे तक जारी रही। सुबह बाहर खेतों तथा गांव के बीच गिरे गोलों की वजह से हुई तबाही को देख कर लोग काफी सकते में आ गए। पाकिस्तानी सेना की तरफ  से 120 एमएम मोर्टार दागे गए।
विज्ञापन


सेना ने भी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना की कई चौकियां तबाह कर दीं तथा कई पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की जानकारी भी मिली है। स्थानीय लोगों के मुताबिक गोलाबारी को देखते हुए हमने प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई, लेकिन रात को हमारे पास कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा।

मंगलवार सुबह एसडीएम खौड़ अनिल कुमार ठाकुर ने क्षेत्र का दौरा किया तथा लोगों से कहा कि आपके लिए सुरक्षित स्थानों पर शिविर बनाए गए हैं। आप लोग वहां पर आसरा ले लें या फिर जिन लोगों ने सोहल रोड पर बनाई गई विस्थापित कालोनी में मकान बना लिए हैं वह वहां चले जाएं। एसडीएम ने बताया कि हमने गोलीबारी में हुए लोगों के नुकसान की लिस्टें तैयार कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें