फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: फार्म जमा कराने की तिथि बढ़ी

Tue, 06 Jan 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने प्राइवेट और प्राइवेट कंपार्टमेंट छात्रों के लिए वार्षिक परीक्षा का आवेदन फार्म जमा कराने की तिथि बढ़ा दी है। ऐसे छात्र अब 15 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को परीक्षा फीस के साथ-साथ अतिरिक्त 5,000 रुपये लेट फीस देनी होगी। सीबीएसई ने सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के निदेशकों को इस संबंध में जानकारी भेज दी है।
विज्ञापन


सभी तरह के छात्रों के लिए 5,000 रुपये लेट फीस के साथ भुगतान करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित थी, लेकिन अब प्राइवेट और प्राइवेट कंपार्टमेंट छात्रों के लिए तिथि बढ़ाने पर विचार किया गया है। इस तरह अब वर्ष 2015 में होने वाली वार्षिक परीक्षा में बैठने के लिए फार्म जमा कराने की तिथि 15 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।

यह व्यवस्था केवल उन्हीं प्राइवेट छात्रों पर लागू होगी, जिन्होंने इसके लिए बोर्ड से आग्रह किया है या इस संबंध में क्षेत्रीय कार्यालयों में संपर्क किया है। ऐसे छात्रों को अब फार्म पूरी तरह से भरकर संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय अधिकारी के पास 15 जनवरी तक जमा कराना होगा। इसके साथ ही उन्हें परीक्षा फीस के साथ अतिरिक्त 5,000 रुपये लेट फीस चुकानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें