काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने सोमवार को अपनी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दीं। दसवीं की परीक्षाएं 29, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी। छात्रों को इस बार प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।
सीआईएससीई की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक 12वीं की परीक्षाएं कंप्यूटर साइंस के पेपर से शुरू होंगी और आठ अप्रैल तक चलेंगी। आखिरी प्रश्नपत्र जियोग्रॉफी का होगा। इस बार छात्रों को प्रत्येक परीक्षा के बीच में दो दिन का गैप दिया जाएगा।
गणित का पेपर 15 मार्च और जीव विज्ञान का 18 मार्च को होगा। सभी पेपर दूसरी पाली यानी 2 से 5 बजे तक होंगे। दसवीं की परीक्षा 31 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा की शुरुआत अंग्रेजी भाषा के साथ शुरू होकर आर्ट के पेपर के साथ खत्म हो जाएंगी।
शुरुआत में सभी आर्ट्स के विषय है आखिरी पांच पेपर साइंस स्ट्रीम के होंगे। 10वीं और 12वीं दोनों की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 फरवरी से 20 फरवरी के बीच आयोजित होगी।