फर्जी पहचान बनाकर लेटर हेड पर पूर्व विदेश मंत्री के हस्ताक्षर भी किए जाते रहे। उसने कई टिकट हासिल कर लिए हैं। पुलिस स्टेशन कटड़ा ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। बाद में इस मामले को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया।
आरपीसी की धारा 420, 465, 468 और 471 के तहत जांच करने के बाद आरोपी का भंडाफोड़ हो गया। जांच में पाया गया कि आरोपी फर्जीवाड़े से हेलीकॉप्टर टिकट हासिल कर रहा था। फिर इन टिकटों का लोगों से ज्यादा पैसा वसूल रहा था। क्राइम ब्रांच ने मौखिक, डॉक्यूमेंट्री और इलेक्ट्रॉनिक सुबूत जुटाए हैं।