फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: सीबीआई ने पटवारी समेत तीन आरोपियों को पकड़ा, संपती की फर्द जारी करने के नाम ले रहे थे रिश्वत

Wed, 07 Aug 2024 05:33 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में सीबीआई ने एक पटवारी और दो निजी व्यक्तियों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। 
 
विज्ञापन
arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने हलका सोल, तहसील कटरा, जिला के पटवारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पटवारी ने एक प्रॉपर्टी डीलर और एक बिचौलिया के साथ मिलकर एक शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। ग्राम जिब निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ एक शिकायत पर सीबीआई ने मामला दर्ज किया था। आरोपी प्रॉपर्टी डीलर पांच हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता के पिता द्वारा प्रॉपर्टी डीलर से खरीदी जा रही संपत्ति की फर्द जारी करने के लिए पटवारी ने 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। पीड़ित की शिकाय के बाद सीबीआई ने एक जाल बिछाया और आरोपी को 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। शिकायतकर्ता से 40 हजार आगे की ट्रैप कार्रवाई के दौरान एक बिचौलिए को आरोपी प्रॉपर्टी डीलर से रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। इसके बाद आरोपी पटवारी को भी उक्त बिचौलिए से रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया।

सीबीआई ने आरोपियों के आवासीय परिसरों में तलाशी ली। तीनों आरोपियों को विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निरोधक (सीबीआई मामले) जम्मू की अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं, मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें