फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से शहर को बचाने को एमसी ने खर्च दिया 25 लाख

विज्ञापन
प्रदर्शनी मैदान मे फॉगिंग करते कर्मचारी।
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना वायरस से बचाव के लिए रोजाना 50 हजार लीटर पानी में दवा मिलाकर शहर को सैनिटाइज किया जा रहा है। शहर में नगर निगम ने अभी तक एक माह में करीब 25 लाख रुपये की राशि खर्च की है। इस राशि में मशीनरी और स्प्रे पंपों और अन्य मशीनरी की खरीद की गई है। इसके अलावा स्प्रे के लिए केमिकल भी खरीदा जा रहा है। कुल मिलाकर शहर को बचाने के लिए लॉकडाउन के दौरान नगर निगम ने लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। रोजाना शहर की मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों और मोहल्लों में दवा का छिड़काव किया जा रहा है। बड़े टैंकरों के माध्यम से भी सड़कों में स्पे हो रहा है। कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए शहर में फॉगिंग अभियान भी जारी है। नगर निगम के अनुसार अभी तक जरूरी मशीनरी का ऑर्डर दिया गया है, जो पड़ोसी राज्यों से आनी बाकी हैं। इसके बाद स्प्रे और फॉगिंग अभियान तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम ने छह लाख रुपये की लागत से 11 सैनिटाइजिंग टनल का निर्माण भी करवाया है। इसके माध्यम से भी कोरोना वायरस से बचाव किया जा रहा है। अस्पतालों और क्वारंटीन केंद्रों में भी टनल और स्प्रे की सुविधा दी गई है।
शहर में कारोना वायरस से बचाव के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। स्प्रे आदि के जरूरी सामान के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। रोजाना शहर को सैनिटाइजिंग के साथ-साथ फॉगिंग करवाई जा रही है, यह अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. शमीम मीर, स्वास्थ्य अधिकारी, एमसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें