सांबा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के गांव खोड़ा से बीएसएफ की पेट्रोलिंग पार्टी को दो बारूदी सुरंगें मिलने के मामले में मंगलवार को मंगु चक्क क्षेत्र में बीएसएफ और पाक रेंजर्स के बीच कैजुअल कंट्रैक्ट हुआ। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सीमांत गांव खोड़ा से बीएसएफ के जवानों को सीमा पर पेट्रोलिंग के दौरान दो बारूदी सुरंगें मिली थीं।
आशंका जताई जा रही थी कि पाक की ओर से बारूदी सुरंगें बिछाई गई होगी। इसी संबंध में मंगु चक्क के वीपी 136 के पास नौवीं वाहिनी बीएसएफ के एक अधिकारी, छह जवानों और पाक रेंजर की 24 पीएनआर के एक अधिकारी, छह जवान जीरो लाईन पर पहुंचे। इस पर बीएसएफ ने बारूदी सुरंगों का मामला उठाया। इस पर एक बार फिर उन्होंने नकार दिया कि उनकी ओर से ऐसा कुछ किया गया।