फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने चलाया गहन तलाशी अभियान, भड़की हिंसा

Fri, 13 Oct 2017 11:58 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान - फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों के मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने आज सुबह बांदीपोरा जिले के हाजिन में गहन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान हाजिन के स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन के साथ-साथ सुरक्षाबलों पर पत्थराव भी किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट के बाद आज सुबह सुरक्षाबलों द्वारा इलाके को घेर कर गहन तलाशी अभियान चलाया गया। गहन तलाशी अभियान शुरू करते ही इलाके में हिंसा भड़क उठी। युवाओं ने सुरक्षाबलों पर जमकर पथराव किया।

इसके साथ ही ऑपरेशन में खलल डालने की भी कोशिश की। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख सुरक्षाबलों द्वारा पत्थरबाजों पर आंसू गैस के गोले दागे गए। जिससे इलाके में तनाव बरकरार है।
विज्ञापन


वही पुलवामा जिले के त्राल के आस पास के कुछ इलाकों में गोली का आवाज सुनाई देने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और आतंकियों का तलाश में गहन तलाशी अभियान चलाया।
  J&K: Cordon & search op launched by security forces in Pastuna forest area of Pulwama's Tral, after gunshots were heard in the vicinity. pic.twitter.com/2Dmar48Tn5 — ANI (@ANI) October 13, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें