फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के शोपियां में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट, सेना ने चलाया कासो अभियान

Mon, 18 Sep 2017 12:17 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन - फोटो : file photo
विज्ञापन
सोमवार सुबह आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले किल्लोरा गांव में कॉर्डन एंड सर्च आपरेशन (कासो) चला रखा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शोपियां में सुरक्षाबलों को आतंकी मौजूदगी के इनपुट मिले थे। हालांकि कुछ देर बाद बेहद शांतिपूर्ण तरीके से यह सर्च ऑपरेशन खत्म भी हो गया ।
विज्ञापन


मिली सूचना के आधार पर सेना की ओर से सोमवार की सुबह शोपियां जिले के किलोरा गांव को घेरे में लिया गया।इस सर्च ऑपरेशन में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ के जवान भी शामिल हो रहे हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पूर्व पिछले सप्ताह भी शोपियां के कई गांवों में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स रेजीमेंट द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें