बड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा में एक व्यक्ति पर तीन लोगों ने हमला कर 50 हजार की नकदी छीन ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना सोमवार देर शाम की है।
जानकारी के अनुसार वीरेंद्र शर्मा पुत्र ओम प्रकाश निवासी उत्तरवाहिनी ने पुलिस को शिकायत दी कि वह सोमवार देर शाम को बाड़ी ब्राह्मणा इलाके में आया हुआ था। तभी उस पर रास्ते में तीन लोगों ने हमला कर दिया। उसके साथ मारपीट की और उससे पचास हजार रुपये छीन लिए। उसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। उसने बताया कि दो लोगों को पहचान लिया है। पुलिस ने उसके बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी किसी का पकड़ा नहीं गया है।