फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन में दोगुना हो गए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लॉकडाउन की पाबंदियों के बीच धीमी गति से बढ़ रहे मामलों में गतिविधियाें की छूट मिलते ही तेज उछाल आ गया है। पिछले दस दिन के भीतर ही जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दोगुना हो गया है। 25 मार्च को पहले लॉकडाउन से लेकर 29 मई तक जो मामले 2037 थे, वो रविवार की शाम तक दोगुने से भी ज्यादा 4088 तक पहुंच गए। सबसे चिंताजनक बात ये है कि अब यात्रा इतिहास वाले मामलों के मुकाबले स्थानीय स्तर पर एक दूसरे के संपर्क में आकर संक्रमित होने वालों का आंकड़ा बढ़ गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान ही कुल 620 मामलों में से 588 संक्रमितों का कोई यात्रा इतिहास नहीं है।
विज्ञापन

पहले सौ मामले में आने में लगे थे 29 दिन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना के पहले सौ मामले 29 दिनों में आए थे। इसके बाद करीब 41 दिनों में यह आकड़ा सौ से एक हजार तक गया। एक हजार का आंकड़ा पार होने के बाद मामलों में तेजी आई। 12 दिनों में एक से दो हजार और और अब दस दिनों में मामले दो गुने से भी ज्यादा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें