जम्मू संभाग के नगरोटा की ढोक बजीरा पंचायत में नालियों के निर्माण में फर्जीवाड़े का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक अनजान व्यक्ति की चिट्ठी मिलने के बाद मामले की जांच में पाया कि इस मामले में फर्जीवाड़ा हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग और पूर्व पंचायत सचिव के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज किया गया है।
चिट्ठी में लिखा गया कि पंचायत की दो नालियों पर होने वाले खर्च को बताकर दस लाख से अधिक की राशि निकाली गई है। यह राशि 2017 और 2018 में होने वाली नालियों के निर्माण के लिए निकाला गया। लेकिन हकीकत में यह नालियां बनी ही नहीं। बिना काम के लिए पैसे निकाल लिए गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
जांच में पाया गया कि सच में ही बिना कार्य के पैसे निकाले गए हैं। इसके बाद ग्रामीण विकास विभाग और एक पूर्व पंचायत सचिव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। दोनों की मिलीभगत से ऐसा हुआ है। अब मामले में आगे की जांच की जा रही है।