फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए को मारने वालों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। जिले के मंजगाम गांव में तेंदुए को मारने के मामले में पुलिस ने कुछ लोगों पर केस दर्ज किया है। वाइल्ड लाइफ वार्डन ने कहा कि हमें वीरवार को सूचना मिली थी कि इलाके में तेंदुए ने कुछ लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची लेकिन वहां जाकर पता चला कि लोगों ने तेंदुए को घेर कर मार डाला। इस दौरान तेंदुए ने कई लोगों को जख्मी भी कर दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए था।
विज्ञापन

अधिकारी के मुताबिक हमें सूचना मिली थी कि तेंदुआ कई दिनों से इलाके में आ रहा है। उसे पकड़ने के लिए टीमें भी तैनात की गई थीं लेकिन वह काबू नहीं आया और लोगों के हाथों मारा गया। बता दें, तेंदुए के हमले में महिला समेत आठ लोग घायल हो गए थे, जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें