फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआः राज्यपाल मलिक के कार्यक्रम के दौरान कारतूस मिलने से मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Mon, 14 Oct 2019 02:20 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : अमर उजाला, फाइल
विज्ञापन

कठुआ के सरदार पृथीनंदन सिंह पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में राज्यपाल के दौरे के बीच जांच के दौरान एक व्यक्ति के बैग से कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह कारतूस इंसास राइफल में प्रयोग में लाया जाता है। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति के बैग से यह कारतूस मिला वह सेना में कार्यरत है और राजौरी का रहने वाला है।

विज्ञापन

 
कठुआ में राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सोमवार को पुलिस प्रशिक्षुओं के 26वें बैच की पासिंग आउट परेड की सलामी ली। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए गए थे। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान एक व्यक्ति के बैग से जिंदा कारतूस मिला है जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर छानबीन की जा रही है।

बताया जा रहा है कि पकड़ा गया व्यक्ति सेना में कार्यरत है और छुट्टी के दौरान अपने घर आया था। वह मूल रूप से राजौरी का रहने वाला है और कठुआ के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में अपने साले की पासिंग आउट परेड में पहुंचा था। यहीं जांच के दौरान उसके बैग से जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें