फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः सुरक्षबलों को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर के दो आतंकवादी गिरफ्तार

Mon, 14 Oct 2019 12:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

भारतीय सेना को सोमवार को बड़ी कामयाबी मिली है। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के नारानाग इलाके से सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि इलाके में दो आतंकवादी छिपे हुए हैं। जिनकी तलाश में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। आतंकियों से पूछताछ जारी है।

सूत्रों का कहना है कि जिन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है वो अन्य आतंकवादियों के लिए गाइड का काम करते थे। इसके साथ ही वह नारनाग इलाके में आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। प्रारंभिक जांच और पूछताछ से पता चलता है कि वे दोनों जम्मू के राजौरी जिले के हैं और आतंकवादी संगठन लश्कर के लिए काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें