बिश्नाह। बिश्नाह के रतनाल पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए खड़ी कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग भड़क गई। चालक ने तुरंत गाड़ी से बाहर निकल कर जान बचाई।
पंप कर्मियों तथा लोगों ने सूझबूझ से काम लेते हुए तुरंत गाड़ी को धक्का लगाकर पेट्रोल पंप से दूर किया जिससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। इसके बाद पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। दमकल कर्मियों के आने तक आग पर काबू पा लिया गया। मालिक यसपाल सिंह निवासी रतनूचक ने बताया कि पता ही नहीं चला कि आग कैसे लग गई। संवाद