फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बनिहाल काजीगुंड सुरंग में क्रेन के साथ टकराई कार, एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
काजीगुंड में टनल में हुए हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बनिहाल काजीगुंड सुरंग के अंदर मंगलवार दोपहर को एक कार के क्रेन से टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक कार सुरंग के अंदर काम कर रही क्रेन के साथ टकरा गई। कार में सवार लोग बनिहाल से कश्मीर जा रहे थे। पुलिस ने मृतक की पहचान तारिक अहमद पुत्र अब्दुल अजीज वानी निवासी हरबैर कसकूट बनिहाल के रूप में की है। वह स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी था। अन्य तीन घायलों को एसडीएच बनिहाल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने तीन घायलों की पहचान मिसरा बेगम पत्नी स्वर्गीय अजीज वानी, वजेरा बेगम पत्नी मोहम्मद इकबाल वानी और शिजा अख्तर पुत्री मोहम्मद इकबाल वानी के रूप में की है। तीनों गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें जीएमसी अनंतनाग रेफर कर दिया गया है। संवाद

काजीगुंड में टनल में हुए हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें