जम्मू शहर के एक कॉलेज के बाहर खड़ी कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग का काफी हिस्सा जलकर राख हो गया। आग की लपटें देख लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन केंद्र को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे फायरब्रिगेड के कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना कॉलेज के ब्वॉयज हॉस्टल के सामने हुई है।