फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के लिए जम्मू में कैंडल मार्च कल

Tue, 28 Jul 2015 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स को-आर्डिनेशन कमेटी के पदाधिकारियों ने 29 जुलाई को एम्स के लिए कैंडल मार्च निकालने का ऐलान किया है। कमेटी के चेयरमैन अभिनव शर्मा ने 29 जुलाई को अंबफला से निकलने वाले विशाल कैंडल मार्च में लोगों को शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन


ताकि जम्मू के मंत्रियों को एम्स के बारे में जगाया जा सके। अंबफला से कैंडल मार्च शाम 7 बजे शुरू होगा। इसके साथ ही अगर सरकार की ओर से कोई लिखित में भरोसा नहीं मिला तो 31 जुलाई से तीन दिवसीय जम्मू बंद का ऐलान कर दिया जाएगा।

जम्मू संभाग के लोगों के हित के लिए निकाली जाने वाली इस रैली में लोगों से बड़ी तादाद में शामिल होने को कहा गया है। बीजेपी के मंत्रियों की ओर से 20 जुलाई तक एम्स की जम्मू में घोषणा के बारे में दिए गए आश्वासन से आहत होकर कमेटी ने यह कदम उठाया है। उनका कहना है कि लोगों में सरकार के प्रति काफी निराशा है। रैली विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को भी जागरूक करेगी।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान भूपिंद्र सिंह सलाथिया ने शिक्षा मंत्री नईम अख्तर की एम्स पर टिप्पणी पर सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही पदाधिकारियों का कहना है कि कैंडल मार्च के बाद भी अगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो तो 31 जुलाई से तीन दिवसीय जम्मू बंद रखने का ऐलान भी किया गया है।

इस मौके पर एपी सिंह, हरिओम, रूपक रतन, विवेक शर्मा, गुरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, दिव्या इशान, करन शर्मा, रोहित गुप्ता, अमित सिंह, रजनीश रैणा, अजय बख्शी और सचिन डोगरा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें