केंद्रीय विश्वविद्यालय की तरफ से पंडित मदन मोहन मालवीय नेशनल मिशन ऑन टीचर्स एंड टीचिंग (पीएमएमएमएनएमटीटी) स्कीम के तहत लॉकडाउन के दौरान एजूकेशन एंड लिडरशिप पर दो दिवसीय नेशनल वेबिनार का आयोजन किया गया।
इसका उद्देश्य वर्तमान स्थिति में किस तरह से शिक्षण संस्थानों और प्रशासन को काम करना है, इसके बारे में बताना था। इस मौके पर उपराज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा, केंद्रीय विश्वविद्यलाय के वीसी प्रो. अशोक आइमा, डायरेक्टर स्कूल एजूकेशन अनुराधा गुप्ता आदि सहित 24 राज्यों के लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से हिस्सा लिया।