फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालयः अवज्योत के बाद अब सनी परिहार सस्पेंड

Mon, 27 Nov 2017 11:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
Jammu University - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय के बुद्धिस्ट स्टडीज के छात्र अवज्योत के बाद अब रूरल डेवलपमेंट के चौथे सेमेस्टर के छात्र सनी परिहार को सस्पेंड कर दिया गया है। सोमवार को छात्रों ने इन दोनों के निलंबन के खिलाफ जम्मू विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

डीएसडब्ल्यू और वीसी के खिलाफ नारेबाजी की। वह दोनों का निलंबन वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं। अवज्योत ने जम्मू विश्वविद्यालय के वीसी के वाहन की प्रतिबंधित क्षेत्र में एंट्री का विरोध किया था, जिसके बाद डीएसडब्ल्यू की ओर से उन पर यह कार्रवाई की गई।
मामले में जांच पूरी होने तक  उनके कैंपस में प्रवेश पर रोक लगाई गई है। साथ ही उन्हें हास्टल में रहने, लाइब्रेरी का प्रयोग करने समेत किसी भी गतिविधि में हिस्सेदारी करने से भी डिबार किया गया है।
विज्ञापन

 उन पर फाउंटेन प्लाजा के पास वीसी के व्हीकल को रोके जाना, डीएसडब्ल्यू की अनुमति बगैर प्रेस कांफ्रेंस करना, कार्य के घंटों के दौरान बुद्धिस्ट डिपार्टमेंट का गेट पर तालाबंदी करना और वन-वे ट्रैफिक को लेकर बेरिकेडिंग की रस्सी हटाना जैसे आरोप लगाए गए हैं।   
उधर, सनी पर अवज्योत के  साथ प्रदर्शन में शामिल होने और मीडिया से बात करने का आरोप लगाया गया है।अवज्योत से लिखित में माफी मांगने को कहा गया था, लेकिन अवज्योत ने ऐसा नहीं किया, जिसके चलते उनका निलंबन कायम है।
सोमवार को भी वह अपने रुख पर कायम रहे। उनका कहना है कि वन-वे को खत्म किया जाना चाहिए। ट्रैफिक कंट्रोल कमेटी पर छात्रों संग पक्षपात का आरोप जड़ते हुए कहा कि जो सुविधा छात्रों को मिलनी चाहिए, वह विश्वविद्यालय के अधिकारियों को मिल रही है जो ठीक नहीं।
उन्होंने एक दिव्यांग छात्र को प्रतिबंधित क्षेत्र से न गुजरने देने तक का आरोप लगाया। सनी ने भी अपने खिलाफ आरोप को डीएसडब्ल्यू की साजिश करार देते हुए कहा कि प्रदर्शन में हिस्सा लेना छात्र राजनीति का एक हिस्सा है। उन्हें इससे नहीं रोका जा सकता। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें