फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेस चैंपियनशिप के लिए बिछी शतरंज की बिसात

Mon, 05 Sep 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता
विज्ञापन
गुज्जर देश चैरिटेबल ट्रस्ट, छन्नी हिम्मत बाई पास में वीरवार को छह दिवसीय साउथ एशियन एमेच्योर चेस चैंपियनशिप का आगाज किया गया। इसमें देश-विदेश से चार सौ से अधिक प्रतिभागी शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन


भारत के 28 राज्यों से पुरुष और महिला खिलाड़ी शतरंज की बिसात पर हाथी-घोड़े दौड़ाएंगे। एक ही हाल में एक साथ दो सौ से अधिक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

प्रतिभागियों ने खेल भावना के साथ एक-दूसरे से अपनी संस्कृति और अनुभव साझा किए। इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में नौ राउंड के मुकाबलों में विजेताओं में दस लाख रुपये की इनामी राशि वितरित की जाएगी।

चैरिटेबल ट्रस्ट के हाल में वीरवार दोपहर को राज्य यातायात एवं खेल मंत्री सुनील शर्मा के साथ आईजीपी दानिश राणा, जेके स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल के जम्मू विंग के संयुक्त सचिव शिव कुमार शर्मा, संभागीय खेल अधिकारी राजन शर्मा सहित अन्य अतिथिगणों ने चैंपियनशिप को शुरू करवाया।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि जम्मू में इस तरह की अंतरराष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप की मेजबानी मिलना खुशी की बात है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को नया प्लेटफार्म मिलेगा। पहले दिन पहले राउंड के मुकाबले आयोजित किए। चैंपियनशिप को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह है। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए एशियन चेस फेडरेशन की ओर से 14 प्रोफेशनल अरबिटर के साथ श्रीवातसन आर को चीफ अरबिटर नियुक्त किया गया है।

आयोजन स्थल पर 115 टेबल लगाए गए हैं। इसमें एक साथ दो सौ से अधिक मुकाबलों को आयोजित किया जा सकता है। चैंपियनशिप में जेएंडके की ओर से 45 प्रतिभागी शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें