फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल सकता है शेर-ए-कश्मीर विश्वविद्यालय का नाम

Thu, 04 Jun 2020 02:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
शेर-ए-कश्मीर कृषि, विज्ञान और तकनीकी विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

शेर-ए-कश्मीर कृषि, विज्ञान और तकनीकी विश्वविद्यालय का नाम जल्द बदला जा सकता है। विश्वविद्यालय के स्टाफ के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रवक्ता सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता से मिलकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की, इस दौरान यह संकेत मिले।

विज्ञापन

 

गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि जल्द ही शेर-ए-कश्मीर कृषि, विज्ञान और तकनीकी विश्वविद्यालय का नाम बदल जाएगा। लंबे समय से जम्मू के लोग शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय का नाम बदलकर बाबा जित्तो के नाम पर रखने की मांग कर रहे हैं।
 

ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने अमर उजाला से बातचीत में इसकी पुष्टि की है कि उन्होंने ऐसा आश्वासन दिया। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय का नाम जल्द बदल जाएगा। लेकिन किसके नाम पर विश्वविद्यालय का नाम होगा यह सरकार तय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें