फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू भर्ती: आवेदन के लिए इस दिन से खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल

Wed, 03 Jun 2020 06:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
एचपीयू
विज्ञापन

एचपीयू की ओर से विज्ञापित किए गए पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पांच जून से शुरू होगी। पांच जून को विवि का www.recruitment.hpushimla.in पोर्टल ऑनलाइन आवेदन के लिए खोला जाएगा, जो अभ्यर्थियों के लिए तय की 26 जून की अंतिम तिथि तक खुला रखा जाएगा। 274 पदों के लिए तय की गई फीस और अन्य शर्तों को पूरा करने के वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


पोर्टल बंद हो जाने पर आवेदन नहीं कर पाएंगे। नियमित/अनुबंध और दैनिक भोगी आधार पर होने वाली इस भर्ती में विभिन्न पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, फीस और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत ब्योरा विवि की वेबसाइट www.hpuniv.ac.in पर लिंक किया जाएगा।

उधर, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में विभिन्न श्रेणियों के पदों पर शुरू हुई भर्ती में आवेदन फीस बढ़ाने पर घमासान शुरू हो गया है। एसएफआई ने कहा कि यह फैसला बेरोजगार युवाओं के साथ मजाक है। कोरोना संकट से परेशान आम हिमाचली कैसे दो हजार रुपये फीस दे पाएंगे। एसएफआई की विवि इकाई के अध्यक्ष रविंद्र और सचिव गौरव ने कहा कि इतनी अधिक फीस बढ़ाकर विवि गरीब और शिक्षित बेरोजगारों की मजबूरी का लाभ उठाकर भरने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


कहा कि बी श्रेणी के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से 2000 रुपये तथा आरक्षित से 1000 रुपये फीस रखी गई है। दूसरी तरफ सी और डी श्रेणी के लिए एक हजार और आरक्षित वर्ग के लिए 600 रुपये फीस और फॉर्म भरने का खर्च पूरा करना मुश्किल होगा।

एसएफआई के इन नेताओं ने कहा कि कॉलेज कैडर के भरे गए पदों में भी भारी-भरकम फीस वसूली गई थी। रविंद्र और गौरव ने कहा कि आपदा को अवसर के रूप में न लें, नहीं तो एसएफआई छात्रों को आंदोलनरत करने से पीछे नहीं हटेगी। यदि फीस कम नहीं हुई तो आपदा के इस मुश्किल समय में भी आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें