फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौज-मस्ती के साथ गुजारा आखिरी दिन

Sun, 05 Jun 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
क्लास - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
अगले करीब डेढ़ माह तक सुबह से लेकर शाम तक की पढ़ाई से थोड़ा सुकून मिलेगा। शनिवार को सरकारी और निजी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों से पहले विद्यार्थियों ने आखिरी दिन मौज-मस्ती के साथ गुजारा।
विज्ञापन


छुट्टियों में पढ़ाई के साथ ढेर सारी मनोरंजन की तैयारियां की गई हैं। इनमें अधिकांश अभिभावकों के साथ पर्यटन स्थलों का रुख करेंगे। छुट्टी से एक दिन पहले विद्यार्थियों के चेहरों पर अलग ही रौनक थी। इनमें विद्यार्थियों ने अपने साथियों ने छुट्टियों का प्रोग्राम पूछा, वहीं वापस आकर अनुभव साझा करने की बात कही।

दसवीं के छात्र राहुल बख्शी ने कहा कि जम्मू में पारा 43 डिग्री तक चला गया है। ऐसे में स्कूलों में खासकर छोटे बच्चों के लिए पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा है। इसमें घंटों की अघोषित कटौती बच्चों को ज्यादा परेशान कर रही है। गर्मियों की छुट्टियों से थोड़ी राहत मिलेगी। इस बीच आखिरी दिन बड़ी संख्या में अभिभावकों ने शिक्षकों के पास पहुंचकर पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ छुट्टियों में कई प्रोजेक्ट मुकम्मल बनाने के लिए दिए गए। उल्लेखनीय है कि छह जून से 17 जुलाई तक जम्मू संभाग के समर जोन में गर्मियां की छुट्टियां घोषित की गई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें