स्नातक पहले सेमेस्टर के दाखिलों के लिए कालेज प्रशासनों की ओर से दूसरी कट आफ मेरिट की तैयारी की जा रही है।
आगामी तीन जुलाई को जारी होने वाली इस सूची में भी सैकड़ों विद्यार्थियों को मौका दिया जाएगा। इसके साथ जम्मू विश्वविद्यालय, सेंट्रल यूनिवर्सिटी में भी यूजी और पीजी दाखिलों के लिए भीड़ पहुंच रही है।
पहली कट आफ मेरिट में लगभग विद्यार्थियों ने दाखिला करवा लिया है। इसमें जो विद्यार्थी राज्य से बाहर थे, वे अब पहुंचकर दाखिला करवा रहे हैं। कालेज प्रशासनों की ओर से दाखिला प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कई इंतजाम किए गए हैं।
कालेजों में पहुंच रहे विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह है। उन्हें जहां नए साथी बनाने को मिल रहे हैं वहीं नया अनुभव हासिल हो रहा है। कालेज पहुंच रहे विद्यार्थियों ने कैंपस का जायजा लिया। कालेजों में फ्रेशरों के स्वागत के लिए कई प्रबंध किए गए हैं।