जिला उपायुक्त कार्यालय में इन दिनों स्पेशल पुलिस अफसर (एसपीओ) की अस्थायी भर्ती के लिए फार्म भरे जा रहे हैं। रोजाना की तरह मंगलवार को डीसी आफिस की सिंगल विंडो के बाहर युवाओं की कतारें लगी थीं। 25 अगस्त फार्म भरने की आखिरी तारीख होने के चलते डीसी आफिस में युवाओं को बड़ा हजूम पहुंच रहा है।
एकाएक युवाओं के फार्म सिंगल विंडो में लेकर जमा किए जा रहे हैं और बदले में उन्हें डायरी नंबर भी दिया जा रहा है। इस प्रक्रिया को पूरा करने के दौरान धक्का-मुक्की भी हो रही है, जिसे नियंत्रण करने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है।
गौरतलब है कि एसपीओ में भर्ती के लिए जम्मू एंड क श्मीर राज्य पुलिस विभाग की ओर से नोटिफिकेशन निकाली गई है। उसके मद्देनजर सैकड़ों युवा डीसी आफिस में फार्म भरने के लिए पहुंच रहे हैं।
डीसी आफिस के बैरियर से लेकर डीसी आफिस परिसर तक युवाओं की भीड़ जुटी थी। वाहनों को खड़ा करने के लिए जगह कम पड़ रही थी।
भीड़ को देखते हुए और नियंत्रण में रखने के लिए पीर मिट्ठा थाने से पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था, जो कि युवाओं को शांतिपूर्वक फार्म भरने के लिए प्रेरित कर रहे थे। जम्मू की अलग-अलग तहसीलों से युवा फार्म भरने के लिए पहुंच रहे हैं।
एसपी हेडक्वार्टर रमेश चंद्र कोतवाल के मुताबिक नोटिफिकेशन निकली है, जिसके मुताबिक युवाओं को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद फार्म भरना होगा।
फार्म भरने के लिए योग्यता
आयु 18-29 वर्ष
दसवीं पास
जन्म तारीख
शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र
नई खिंची चार पासपोर्ट साइज फोटो
अन्य अनिवार्य दस्तावेज