जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन की तरफ से जम्मू संभाग के विंटर जोन स्कूलाें के दसवीं और 12वीं के प्राइवेट विद्यार्थियों के रिवैल्यूएशन और उत्तर पुस्तिका की कापी लेने के लिए आनलाइन आवेदन भरने की तारीख को बढ़ाकर 30 जुलाई तक कर दिया है।
बोर्ड की तरफ से जम्मू और कश्मीर में वार्षिक परीक्षा परिणाम निकलने के बाद रिवैल्यूएशन और उत्तर पुस्तिका के लिए आनलाइन फार्म भरने की सुविधा शुरू की थी। बोर्ड का यह प्रयोग पूरी तरह से सफल रहा और हजारों की संख्या में विद्यार्थियों ने इसका लाभ हासिल किया था।
इस सुविधा को बोर्ड ने प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए भी शुरू किया है। प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए आनलाइन फार्म भरने की अंतिम तारीख 22 जुलाई रखी गई थी। सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने फार्म भर कर इसका लाभ भी हासिल किया। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही बोर्ड ने अब इसकी तारीख को 30 जुलाई तक बढ़ा दिया है।
अब विद्यार्थी बिना किसी परेशानी के 30 जुलाई तक फार्म भर सकेंगे। परीक्षा परिणाम से नाखुश विद्यार्थी रिवैल्यूएशन और उत्तर पुस्तिका के लिए आनलाइन फार्म बोर्ड की वेबसाइट में भर सकते हैं।
फार्म भरने के बाद विद्यार्थी दूसरे दिन जेके बैंक की किसी शाखा में सुबह 11 से शाम चार बजे तक फार्म की फीस जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा जिन विद्यार्थियों के पास क्रेेडिट और डेबिट कार्ड हैं। वे फीस भी आनलाइन जमा करवा सकते हैं।