नेशनल असेसमेंट एंड एक्रिडेशन काउंसिल (नैक) ने गवर्नमेंट कालेज आफ एजूकेशन कनाल रोड को नए ग्रेडिंग में ए ग्रेड का दर्जा दिया है। काउंसिल ने नया पेटरन जुलाई 2016 से लागू किया है और संस्थान को सात ग्रेड दिए गए हैं। अकादमिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ग्रेड का लाभ दिया जाता है।
कालेज की ओर से खुद की असेसमेंट और एक्रिडेशन स्टडी रिपोर्ट को दूसरे साइकिल में जनवरी 2015 में दिया गया था। नैक पीर टीम ने गत 9 से 11 मार्च को संस्थान का दौरा कर सेल्फ स्टडी रिपोर्ट पर आधारित बिंदुओं का जांचा। तीन सदस्यीय टीम ने सभी विभागों का दौरा करने के साथ टीचिंग और नान टीचिंग स्टाफ से संवाद किया था। विद्यार्थियों, एलुमनी और अभिभावकों से भी विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई थी। इसके अलावा प्ले ग्राउंड, हास्टल, कैंटीन अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। इन सुविधाओं के आधार पर पीर टीम ने कालेज को औसत (सीजीपीए) 3.06 ग्रेड अंक दिए हैं। जिससे दूसरे साइकिल में ए ग्रेड दिया गया है। काउंसिल की ओर से ताजा नतीजों में असेसमेंट के आधार पर ग्रेड दिया गया है।
देशभर के संस्थानों को एक्रिडेशन और नान एक्रिडेशन की मंजूरी नैक की 23वीं स्टेंडिंग कमेटी बैठक में दी गई। नए ग्रेडिंग सिस्टम में सीजीपीए की ओर से उच्च शिक्षण संस्थानों में गुणवत्ता पर जोर दिया जाएगा। काउंसिल सात वर्ग में संस्थानों में टीचिंग लर्निग, सर्कुलर एसपेक्ट, शोध, कंसलटेंसी व एक्सटेंशन, ढांचा और लर्निंग स्रोत आदि पर काम किया जाएगा। कालेज ने टीचिंग और एवूलेशन सिस्टम में अच्छे अंक हासिल किए। इसके अलावा संस्थान में विद्यार्थियों के कौशल विकास, मैत्री वातावरण आदि में बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रिंसिपल डा. कौशल समोत्रा ने बताया कि ए ग्रेड के लिए कालेज के विद्यार्थियों, एलुमनी और अभिभावकों के सहयोग को सराहा।