फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेयूईटी में बैठे हजारों उम्मीदवार, 21 जून को घोषित होंगे

Sun, 12 Jun 2016 06:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को करवाए गए जम्मू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (जेयूईटी) 2016 में हजारों उम्मीदवार बैठे। इसमें पीजी और यूजी प्रोग्रामों के लिए परीक्षा में कुल 11,358 उम्मीदवार बैठे। इसमें पीजी के लिए 9527 आवेदन आए थे, जिसमें परीक्षा में 9153 उम्मीदवार पहुंचे। 
विज्ञापन


इसी तरह यूजी के लिए 1946 आवेदन आए थे, जिसमें 1831 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। परीक्षा में सबसे अधिक जम्मू के परीक्षा केंद्रों में 5651 उम्मीदवार बैठे। परीक्षा कंट्रोलर संजीव महाजन के अनुसार परीक्षा सफलपूर्ण हुई है। सोमवार को उत्तर पुस्तिका जारी की जाएगी। जिसके अगले दो दिन प्रश्नों से संबंधी कोई भी शिकायत उम्मीदवार कर सकता है। 21 जून को परीक्षा के नतीजे घोषित किए जाएंगे। 

एंट्रेंस में क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थियों को जम्मू विश्वविद्यालय, मुख्य कैंपस/आफसाइट कैंपस और मान्यता प्राप्त कालेजों में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) प्रोग्राम, पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी, स्नातक) डिप्लोमा प्रोग्राम और अंडर ग्रेजुएट (यूजी, 12वीं,) प्रोग्राम में दाखिला दिया जाएगा। 
विज्ञापन


जम्मू में पीजी में कुल 5886 आवेदकों में से 5651, कठुआ में 1009 में से 978, उधमपुर में 713 में से 697, राजोरी में 659 में से 635, पुंछ में 292 में से 277, किश्तवाड़ में 159 में से 155, भद्रवाह में 296 में से 290, श्रीनगर में 411 में से 377 और लेह में 102 में से 93 उम्मीदवार बैठे। 

इसी तरह यूजी के लिए जम्मू में कुल 1501 में से 1410, कठुआ में 127 में से 118, उधमपुर में से 101 में से 99, राजोरी में 43 में से 40, पुंछ में 72 में से 69, किश्तवाड़ में 23 में से 23, भद्रवाह में 34 में से 32, श्रीनगर में 37 में से 33 और लेह में 8 में से 7 उम्मीदवार बैठे। 

परीक्षा के लिए राज्यभर में नौ केंद्र स्थापित किए गए थे। परीक्षा में हजारों उम्मीदवारों के लिए शामिल होने से प्रमुख विषयों को पाने के लिए कड़ी टक्कर रहेगी। सुबह के सत्र में हुई परीक्षा में परीक्षार्थियों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक पहुंचे हुए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें