फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूजः योग में शुरू हुआ कोर्स, जानिए कहां कौन से नए पाठ्यक्रम?

Sun, 12 Jun 2016 02:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
विज्ञापन
योग में कोर्स करने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज। योग में सर्टिफिकेस कोर्स शुरू हो गया है। इसके अलावा भी कई नए कोर्स शुरू किए गए हैं। हरियाणा के विश्वविद्यालयों में नये सेशन से ये नए पाठ्यक्रम शुरू हो रहे हैं। योग के बढ़ते क्रेज को देखते हुए कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने योग पर सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है। इसके चलते प्रदेश में योग टीचर्स की भर्ती भी की जानी है। हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ने भी ऐसे डिग्री कोर्स शुरू किए हैं, जिनमें एक बार दाखिला लेने पर पांच साल में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री मिलेगी।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में शुरू हुए नए कोर्स
सर्टिफिकेट कोर्स इन योगा
सीट : 30
अवधि : 3 माह
दाखिले : बीए अंक प्रतिशत के आधार पर दाखिले होंगे। एक जून से। दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
स्कोप: प्रदेश सरकार योग को प्रमोट कर रही है। योगा प्रशिक्षक लग सकते हैं। खुद का सेंटर चला सकेंगे।

पीजी डिप्लोमा इन साइकॉलोजी एंड रिहेबलिटेशन
सीट : 25
दाखिले : : बीए के बाद
अवधि : 1 वर्ष
स्कोप- स्वास्थ्य विभाग जैसे महकमों में काउंसलर लगने में सहायक। आरसीआई से
मान्यता के बाद खुद के काउंसलिंग सेंटर खोल सकेंगे।

एमफिल इन इकोनॉमिक्स
सीट : 30
दाखिले : 15 अगस्त के बाद-प्रवेश परीक्षा के आधार पर।
स्कोप: लेक्चरर लगने में सहायक, 3 पीएचडी डिग्री है। रिसर्च में काम आएगी।

जीजेयू 6 नए ड्यूल कोर्सः बीएससी ऑनर्स, एमएससी फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथेमेटिक्स, बायोटेक्नोलॉजी के अलावा एक मास्टर कोर्स एमएससी इकोनॉमिक्स शुरू किए हैं। इन दाखिलों के लिए विश्वविद्यालय द्वारा कॉमन प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 16 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इन सभी कोर्सों में 30-30 सीटें हैं।

रेवाड़ी आईजीयू 12 नए कोर्सः बी. फार्मेसी, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलॉजी (बीएचएमसीटी), मास्टर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट, एमएससी जूलॉजी, एमएससी बॉटनी, एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एवं संस्कृत, राजनीतिक विज्ञान, समाजशास्त्र, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में एमए, एमएड और बीटेक इन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी। दाखिले के लिए 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दाखिले के लिए admissionigu2016@gmail.com पर रजिस्‍ट्रेशन कराना होगा। विवि की वेबसाइट www.igu.ac.in पर लॉग इन करके भी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें