जम्मू-कश्मीर में शिक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र से बजट मिलने की आस है। 200 करोड़ रुपये के प्रस्ताव बीते वर्ष जून माह में भेजा गया था, मगर अभी तक इसे स्वीकृति नहीं मिली है।
बजट की कमी के चलते स्कूलों में विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
गर्वनमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बख्शी, सरवाल और मिडिल स्कूल बख्शी नगर को जरूरी सुविधाओं के लिए ग्रांट नहीं मिली है। स्कूलों में बिजली की सुविधा नहीं है।
मरम्मत समेत अन्य कार्य अधर में लटके हैं। समग्र शिक्षा अभियान के निदेशक तूफेन मट्टू ने बताया कि ग्रांट के लिए प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
मंजूरी मिलने के बाद शिक्षा का ढांचा मजबूत किया जाएगा। मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।