स्टेट इंस्टीट्यूट आफ एजूकेशन (एसआईई) जम्मू ने मंगलवार को जम्मू संभाग के समर जोन स्कूलों की आठवीं की परीक्षा (टर्म टू) की डेटशीट जारी कर दी है। 21 फरवरी को अंग्रेजी के पेपर के साथ परीक्षा आरंभ होगी और अंतिम पेपर तीन मार्च को गणित का होगा।
आठवीं की बोर्ड परीक्षा करवाने की जिम्मेदारी एसआईई की होती है। जिला स्तर पर इस परीक्षा का आयोजन डिस्ट्रिक्ट इंस्टीट्यूट आफ एजूकेशन (डाइट) की तरफ से किया जाता है। इसका परिणाम भी डाइट की तरफ से निकाला जाता है।
जारी की गई डेटशीट के अनुसार 21 फरवरी मंगलवार को पहला पेपर अंग्रेजी विषय का होगा। दूसरा पेपर 23 फरवरी को सोशल साइंस, तीसरा पेपर 25 फरवरी को हिंदी और उर्दू, चौथा पेपर 28 फरवरी को साइंस और अंतिम पेपर तीन मार्च को गणित का होगा। 10 फरवरी को सभी क्लस्टर हेड डाइट से विद्यार्थियों ने एडमिट कार्ड ले सकते हैं।