शिक्षा विभाग ने ईवनिंग कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी ईवनिंग कक्षाओं के माध्यम से गुणवत्ता भरी शिक्षा हासिल कर सकें और इसके लिए उनको ट्यूशन लेने की जरूरत न पड़े।
2015-16 के शिक्षा सत्र में शिक्षा विभाग ने पहली बार ईवनिंग कक्षाएं आरंभ की थीं, जिसमें पहले वर्ष में सैकड़ों विद्यार्थियों ने शिक्षा हासिल की।
ईवनिंग कक्षाओं में पहली से लेकर 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। ज्यादा लाभ आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को मिल रहा है।
जम्मू में 50 से ज्यादा सरकारी स्कूलों में ईवनिंग कक्षाएं चल रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि शिक्षकों को ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को कक्षाओं में पहुंचाने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया जा रहा है।