फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

538 निजी स्कूलों को फार्म भरने की मंजूरी

Thu, 25 Aug 2016 12:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
निजी स्कूल - फोटो : concept photo
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन जम्मू ने जम्मू संभाग के गैर मान्यता प्राप्त 538 निजी स्कूलों को 10वीं व 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा के लिए एग्जामिनेशन फार्म भरने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

 
इन सभी स्कूलों को मान्यता देने की प्रक्रिया चल रही है, इसलिए बोर्ड ने इन स्कूलों को छूट दी है। सबसे ज्यादा स्कूल जम्मू जिले के हैं। जबकि पूरे संभाग में डेढ़ हजार से ज्यादा निजी स्कूल बिना मान्यता के चल रहे हैं।

इन स्कूलों को मान्यता लेने के लिए कई सरकारी विभागों की एनओसी देनी होगी, इसके बाद ही बोर्ड ने इन स्कूलों को मान्यता देगा। हालांकि अभी तक सैकड़ों स्कूल मान्यता लेने के लिए एनओसी जमा नहीं करवा पाए हैं और इनको मान्यता देने का काम दिन-ब-दिन लटकता जा रहा है।
विज्ञापन


इन स्कूलों को कुछ महीने पहले बोर्ड ने निर्देश दिए थे कि अगर मान्यता के लिए सभी विभागों से एनओसी जमा नहीं की तो इनको 10वीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए फार्म भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मगर अब बोर्ड ने परीक्षा फार्म भरने की इनको छूट दे दी है और सभी स्कूलों को विद्यार्थियों के एग्जामिनेशन फार्म भर कर जमा करवाने को कहा है। जिसके बाद इन स्कूल के प्रबंधकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें