कश्मीर में हालात सामान्य होने के बाद जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन ने 12वीं की प्राइवेट परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा 14 फरवरी को आरंभ हो रही है और अंतिम पेपर छह मार्च को होगा।
कश्मीर में हालात खराब होने के बाद बोर्ड को प्राइवेट परीक्षा करवाने को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पिछले दिनों अलगाववादियों के विरोध के बावजूद बोर्ड ने चुनौतियों का सामना करते हुए कश्मीर में सफल तरीके से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं करवाई। वहीं अब बोर्ड ने प्राइवेट परीक्षा की डेटशीट भी जारी कर दी है। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।
12वीं की प्राइवेट परीक्षा की डेटशीट
तारीख विषय
14 फरवरी होम साइंस (इलेक्टिव), हिस्ट्री और बिजनेस मैथमेटिक्स
16 फरवरी जनरल इंग्लिश
20 फरवरी फिजिक्स, उर्दू, हिंदी, कश्मीरी, पंजाबी, बिजनेस स्टडीज, ह्यूमन डेवलपमेंट
22 फरवरी केमिस्ट्री, अरेबिक, पर्शियन, इकनामिक्स, इंटरप्रिन्योरशिप इकनामिक्स, क्लोथिंग आफ फैमिली
25 फरवरी जियोग्राफी, साइकोलॉजी, म्यूजिक, फिलासफी, एजूकेशन, एकाउंटेंसी
28 फरवरी कंप्यूटर साइंस, इन्फोरमेटिक्स प्रैक्टिस, पर्यावरण विज्ञान, फंक्शनल इंग्लिश, फिजिकल एजूकेशन, होटल मैनेजमेंट, इस्लामिक स्टडीज, वैदिक स्टडीज, बुद्धिस्ट स्टडीज, इलेक्ट्रानिक्स, ट्रेवल, टूरिज्म और होटल मैनेजमेंट, इंग्लिश लिटरेचर
2 मार्च बायोलाजी, पॉलिटिकल साइंस, स्टैटिक्स
4 मार्च जूलॉजी, बायो टेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायो केमिस्ट्री
06 मार्च मैथमेटिक्स, एप्लाइड मैथमेटिक्स, सोशियोलॉजी, एक्सटेंशन एजूकेशन