फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय में फंगल बायोलाजी पर नेशनल कांफ्रेंस का हुआ समापन

Sat, 18 Nov 2017 10:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
Jammu University - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय में ‘फंगल बायोलाजी : रिसेंट ट्रेंड्स एंड फ्यूचर प्रासपेक्ट्स’ विषय पर चल रही नेशनल कांफ्रेंस शनिवार को संपन्न हो गई। वक्ताओं ने खाद्य सुरक्षा के लिए मशरूम बायोलाजी को जरूरी करार दिया। इसके साथ ही रोग प्रबंधन और तकनीक को भी बढ़ावा दिए जाने की वकालत की।
विज्ञापन

प्रो. टीएन लखनपाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने भारतीय कवक विज्ञान की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला। युवा वैज्ञानिकों से वरिष्ठ विज्ञानियों के अनुभव का लाभ लेने का आह्वान किया। कहा कि मेडिकल माइकोलाजी, फंगल बायो टेक्नोलाजी, प्लांट माइक्रोब आदि क्षेत्रों को प्राथमिकता दिए जाने की जरूरत है।
कांफ्रेंस केआयोजन वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. यशपाल शर्मा ने बताया कि कांफ्रेंस में देश भर से 180 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इनमें केरल, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश, मेघालय, असम, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान आदि सभी प्रदेश शुमार हैं।
विज्ञापन

तीन दिन चली इस कांफ्रेंस के दौरान 54 ओरल, जबकि 72 पोस्टर प्रेजेंटेशन हुए। डा. संजना कौल ने कार्यक्रम का संचालन किया। मौके पर जम्मू विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. केशव शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। डीन लाइफ साइंसेज प्रो. गीता सुंबली प्रो. एनएस अत्री, प्रो. एन रामन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांफ्रेंस के दौरान इन्हें मिले सम्मान--
लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड-प्रो. सी मनोहराचारी (उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद)
प्रो. के नटराजन मेमोरियल अवार्ड-प्रो. कृष्णेंदु आचार्य (कोलकाता विश्वविद्यालय)
डा. वी अग्नि. मेमोरियल अवार्ड-प्रो. एम कृष्ण मोहन (बीआईएसआर, जयपुर)
डा. एसके सोम मेमोरियल अवार्ड-प्रो दिलीप वी हांडे (अमरावती विश्वविद्यालय)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें